कुछ ही हप्तों में बिहार विधानसभा 2020 का चुनाव होने बाला है, ऐसे में सभी राजनीतिक पार्टियां अपने अपने चुनाव प्रचार में लग गई है। बीते दिन सोमवार को बख्तियारपुर विधानसभा के बख्तियारपुर पश्चिमी मंडल में सप्तऋषि कमिटी का बूथ स्तरीय बैठक रखा गया था। जिसमें भाजपा विधायक रणविजय सिंह ने कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए बिपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि बिपक्ष यादव समाज के बीच भ्रम फैला रहा है। बिपक्ष कहता है कि लल्लू मुखिया के बैठक में यादव नही जाता है।
हम उसको चुनोती देते है कि दोनों बैठक करो यदि तुमसे ज्यादा यादव कार्यकर्ता हमारे बैठक में नही आया तो उस दिन राजनीतिक छोड़ देंगें। बिपक्ष हमारा नकल करता है जब वो विधायक था तो यादव समाज के चैरासी भोज में कभी नही गया। बख्तियारपुर की जनता उसको पहचानता तक नही था, और जब जनता ने हमें विधायक बनाया तो, हम जनता के सुख-दुख में सामिल होने लगे बख्तियारपुर विधानसभा का बच्चा तक हमें पहचानने लगा। तब बिपक्ष भी हमारा नकल करके जनता के बीच जाने लगा है।
Ranvijay Singh MLA Bakhtiyarpur ने कहा कि घोसवरी पंचायत के मुखिया रवि बाबू के कृपा से वो पहली बार 2001 मे राजनीतिक में आये थे। जिसमें उन्हें उपमुखिया बनने का मौका मिला और आज वो विधायक बने है तो वह रवि बाबू का ही देन है। यदि रवि बाबू नही होते तो शायद हमें यह उपलब्धि नही मिलता।
वही इस मौके पर पाटलिपुत्र के सांसद राम कृपाल यादव, बाढ़ जिला संगठन के अध्यक्ष डॉ सियाराम सिंह, पश्चिमी मंडल के आअध्यक्ष संतोष रंजन, नगर मंडल के अध्यक्ष पुरुषोत्तम सिंह, पूर्वी मंडल के अध्यक्ष पहलवान जी, खुसरूपुर मंडल के अध्यक्ष नीलेश रंजन एवम कई सप्तऋषि कार्यकर्ता मौजूद थे।
Nice
जवाब देंहटाएं