![]() |
लिट्टी चोखा का स्वाद लेते PM मोदी |
केंद्रीय मंत्री मंडल की बैठक खत्म होने के बाद PM मोदी बुधवार को अचानक से इंडिया गेट के पास अल्पसंख्यक कार्य मंत्रालय द्वारा आयोजित हुनर हॉट में पहुँच गये। जहाँ उन्होंने लगभग 50 मिनट बिताया इस दौरान उन्होंने कई स्टॉल के दुकानदारों से बात किया और हाँथ से बनाई गई कई सामग्री के बारे में जानकारी लिया। 13 से 23 फरवरी 2020 तक आयोजित किया गया इस हुनर हॉट में PM मोदी ने बिहार का प्रसिद्ध लिट्टी चोखा का स्वाद चखा और कुल्हड़ बाली चाय भी पिया।
लिट्टी चोखा खाते हुए PM मोदी ने कारीगरों से इसके बनाने की विधि के बारे में पूछा। और तारीफ करते हुए उन्होंने स्वादिष्ट बताया। वही दूसरी ओर PM मोदी को बीच मेले में इस तरह खाते देखकर लोगों का भीड़ इकट्ठा होने लगा। और लोगों ने मोदी मोदी के नारे लगाने शुरू कर दिए। कइयों ने PM मोदी के साथ फोटो भी खिचबाये। इस दौरान उनके साथ अल्पसंख्यक कार्य मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी भी मौजूद थे।
कोई टिप्पणी नहीं:
टिप्पणी पोस्ट करें
thanks for visit