Munger SP Lipi Singh ने पदभार संभालते ही मनचलों की जमकर लिया क्लास...
![]() |
छात्राओं से बात करते मुंगेर SP लिपि सिंह |
SP पद का भार मुंगेर में संभालते ही लिपि सिंह ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि सबसे पहले वो पुराने पड़े फाइलों का अध्ययन करेंगी उसके अनुसार वो आगे की तैयारी करेंगी। साथ ही वो मुंगेर में SP का पदभार संभालते ही एक्शन में आ गई। SP Lipi singh ने मुंगेर में ऑपरेशन गुड मॉर्निंग की शुरुआत किया है। शनिवार की सुबह मुंगेर की सड़कों पर SP Lipi Singh ने मनचलों की जम कर क्लास लिया।
यातायात का उल्लंघन करते हुए एक बाइक सवार को रोककर मैडम ने पूछताछ क्या तो पता चला कि उसके जीजा पुलिस में हैं और उस बाइक के नम्बर प्लेट पर पुलिस लिखा हुआ था। जिसे SP लिपि सिंह ने थाने भेज दिया। इस दौरान SP लिपि सिंह घंटों तक कोचिंग और कॉलेज के आसपास मनचलों की क्लास लेती नजर आई। जिससे अपराधी छवि के लोग भयभीत होकर दुम दबाकर छुप गए।
उन्होंने कॉलेज और कोचिंग जा रही लड़कियों से बात किया, और अपना मोबाइल नंबर देते हुए कहा कि किसी तरह की परेशानी हो तो उनसे सीधा बात करे। साथ ही उन्होंने पुलिस अधिकारियों को निर्देश दिया और कहा कि कोचिंग सेंटर और कॉलेज के बाहर उनका और थाना का नम्बर चिपका दिया जाय। जिससे किसी तरह की परेशानी होने पर लोग उनसे संपर्क कर सके।
![]() |
मुंगेर एस पी लिपि सिंह |
कोई टिप्पणी नहीं:
टिप्पणी पोस्ट करें
thanks for visit